(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के संबंध में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के नादेर त्राल इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।