(Jhabua, Jhabua)
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मंगलवार देर रात सीमेंट से लदा ट्रक एक वैन पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा कि यह घटना रात करीब 2.30 बजे हुई, जब मेघनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) को पार करते समय सीमेंट से लदा ट्रेलर-ट्रक संतुलन खो बैठा और एक वैन पर पलट गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। एसपी ने बताया कि पीड़ित एक ही परिवार के थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।