पुष्कर पशु मेले में छोटी भारतीय गायों ने खींचा सबका ध्यान, 30 अक्टूबर से होगी आधिकारिक शुरुआत
(Rajasthan, India) अजमेर का पुष्कर पशु मेला अपने आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही इस साल तीन छोटी भारतीय गायों के आगमन के साथ ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। गायों के छोटे आकार और खास रूप ने उन्हें सैकड़ों पशुओं के बीच एक प्रमुख आकर्षण बना दिया है।

गाय मालिक अभिनव तिवारी बताते हैं, "इस बार पुष्कर मेले में, मैं तीन भारतीय नस्लों की गाय लेकर आया हूं। पुंगनूर, मिनिमस और वेचुर गाय लेकर आया हूं। हम पिछले 6-7 सालों से पुष्कर मेले में आ रहे हैं। पिछले 2 सालों से हम सिर्फ़ गायें ही ला रहे हैं। इन गायों की खासियत यह है कि ये छोटी कद की होती हैं। इनकी ऊंचाई ही आकर्षण का केंद्र होती है। यहां 16 इंच की सबसे छोटी गाय है और तीन फीट की सबसे बड़ी गाय है।"

राजस्थान का पुष्कर पशु मेला भारत के सबसे प्रमुख पशु मेलों में से एक है, जो उत्कृष्ट नस्लों के पशुओं के प्रदर्शन और रिकॉर्ड तोड़ पशु मूल्यों के लिए जाना जाता है। मेला आधिकारिक तौर पर 30 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा, लेकिन पशु व्यापारी और पशु प्रेमी मेले में अभी से जुटने लगे हैं।

Source: PTI

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।