के. श्रीनिवास ने कहा, "नाव से 10,000 समुद्री मील की यात्रा करना और फिर दोस्तों, परिवार और पूर्व सैनिकों से मिलना अद्भुत एहसास है। ये वाकई अद्भुत है। हमने अपना वो सपना पूरा कर लिया, जिसके बारे में हमने कभी सोचा था।"
सी. डी. एन. वी. प्रसाद ने कहा, "हमने न्यूजीलैंड में टिस्टी नाम की नाव खरीदी। उसे न्यूजीलैंड से फिजी तक चलाया। उसके बाद सोलोमन द्वीप, फिर इंडोनेशिया और फिर अंडमान द्वीप समूह गए। अंडमान द्वीप समूह से हम विशाखापत्तनम पहुंचे। कुल यात्रा 10,000 समुद्री मील की थी, जिसे हमने छह महीने में पूरा किया।"
इन दोनों पूर्व नौसेना अधिकारियों ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से सबको प्रेरित किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।