छत्तीसगढ़ का जशपुर बना इको-टूरिज़्म और एडवेंचर का केंद्र
(Jashpur, Jashpur) छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्वी कोने में बसे जशपुर की पहचान अब सिर्फ जंगल और पहाड़ तक सीमित नहीं है। जशपुर तेजी से उभर रहा है एक नया पर्यटन हब बनकर, जहां प्रकृति है, रोमांच है और अनूठी जनजातीय संस्कृति भी।

जशपुर की सबसे बड़ी ताकत इसकी प्राकृतिक विरासत है। ऊँचे पहाड़ों से गिरते झरने, घने साल के जंगल और शांत वातावरण इको-टूरिज्म के लिए जशपुर को आदर्श बनाते हैं। बदलखोल अभ्यारण्य और कुदरती जंगल ट्रेल्स को अब ‘इको-टूरिज्म ज़ोन’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

रोमांच प्रेमियों के लिए जशपुर नया एडवेंचर डेस्टिनेशन बन रहा है। देशदेखा को हाई-क्लिफ रॉक क्लाइम्बिंग ज़ोन के रूप मे विकसित किया जा रहा है, जहाँ ट्रेकिंग, रैपलिंग और नाइट-कैंपिंग जैसी गतिविधियाँ युवाओं को आकर्षित कर रही हैं।

जशपुर की आत्मा यहाँ की जनजातीय संस्कृति है। सरकार और स्थानीय समुदाय मिलकर ‘ट्राइबल विलेज एक्सपीरियंस’ विकसित कर रहे हैं, जहाँ पर्यटक होमस्टे में रहकर स्थानीय भोजन, परंपराओं, संगीत और हस्तशिल्प का अनुभव कर सकेंगे।

जशपुर का शांत, प्रदूषण-रहित आसमान उसे ‘डार्क स्काई टूरिज्म’ के लिए बेहतरीन बनाता है। सर्ना एथनिक रिज़ॉर्ट में स्थापित आधुनिक टेलिस्कोप पर्यटकों को तारों की दुनिया से रूबरू करा रहा है।

Source- PTI

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।