सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार और अक्षरधाम में AQI 416, विवेक विहार में 412, आईटीओ में 397 और आरके पुरम में 374 दर्ज किया गया। वहीं, इंडिया गेट के आसपास AQI 344 और चांदनी चौक क्षेत्र में 387 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। स्मॉग की वजह से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी सख्त उपाय लागू कर दिए हैं। इसके तहत अब राजधानी में केवल बीएस-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। साथ ही पेट्रोल पंपों पर बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र के ईंधन देने पर रोक के चलते पंपों पर जांच कराने वालों की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।