विरोध के बीच कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ घंटों में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और खुद मोर्चा संभाला। एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।