इस ऐतिहासिक आयोजन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। रक्षा मंत्री सुबह अयोध्या पहुंचकर लगभग चार घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगे और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही वह परकोटा क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे और मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
रक्षा मंत्री अंगद टीला परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं के दर्शन व आवागमन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिष्ठा द्वादशी पर अयोध्या पूरी तरह राममय हो गई है, जहां भजन-कीर्तन, रामकथा और जय श्रीराम के उद्घोष से उत्सव का माहौल चरम पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।