राजस्थान पुलिस ने की नए साल में नई पहल......2014 की प्राथमिकताएं की जारी
(Rajasthan, India) नए साल पर राजस्थान पुलिस ने ऩई पहल करते हुए साल 2014 की प्राथमिकताएं जारी की हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने 2014 के लिए 8 प्राथमिकताएं निर्धारित की है। पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण के लिए संगठित गिरोहों और माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और उनके खिलाफ अन्य गंभीर मामलो का केस ऑफिसर स्कीम के तहत प्रभावी अभियोजन..महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों के विरूद्ध अपराधों में संवेदनशीलता से त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई। सार्वजनिक स्थानों पर अपराध नियंत्रण....सामुदायिक सम्पर्क समूह एवं जनसहभागिता कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्विति.... बीट कानि. का सषक्तिकरण एवं उत्तरदायित्व निर्धारण.... दुर्घटना बहुल सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी लाना.... नागरिकगण को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देष्य से उन्नत तकनीकि के उपयोग को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।