नये साल का हुआ रंगारंग आगाज..... झूमा रांची, पटना के साथ पूरा बिहार-झारखण्ड
(BIHAR, India) जैसे ही रात के 12 बजे घड़ी की सूई एक हुई, पूरा बिहार-झारखण्ड नये साल 2014 के जश्न में झूम उठा... लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर नववर्ष की बधाई दी... आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया... लोगों में सर्द रात में मस्ती की गरमाहट देखी गई.... कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ नये साल का स्वागत गरमजोशी के साथ किया.... नवयुवकों की टोलियां सड़कों पर नये साल के जश्न में उतर गयी... राजधानी पटना और रांची के होटलों, रेस्तरां और क्लबों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी.... भव्य पार्टियां हुईं.... बॉलीवुड फिल्म के हिट गानो पर लोगों ने जमकर डांस किया.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।