(BIHAR, India)
माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटना में विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया और जिला शिक्षा अधिकारी के रवैये पर रोष जताया। प्रदर्शन में शामिल सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का कहना है कि दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के उत्कर्मित मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक को हेडमास्टर का प्रभार दिया गया है। जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने ये प्रभार नियमित शिक्षक को देने की मांग की। समाहरणालय पर प्रदर्शन करते हुए इन्होंने विद्यालय में मिड डे मिल नहीं मिलने, पोषाक राशि और छात्रवृति वितरित नहीं होने का आरोप भी लगाया। कार्यकर्ताओं ने जल्द ही समस्या दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।