धमाके में फलस्तीन के राजदूत की मौत
(International)
प्राग में फलस्तीन के राजदूत जमाल-अल-जमाल की बुधवार को उनके आवास पर हुए धमाके में मौत हो गई। पुलिस धमाके को हादसा बता रही है। सरकारी सूत्रों ने भी घटना को आतंकी वारदात मानने से इन्कार किया है। फलस्तीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राजदूत जमाल अपने घर में एक अलमारी खोलने की कोशिश कर रहे थे तभी धमाका हो गया। जमाल ने हाल ही में अपना घर बदला है। यह अलमारी उनके पुराने दफ्तर से घर लाई गई थी। चेक गणराज्य की सरकार के एक सूत्र ने बताया कि धमाका संभवतरू किसी सुरक्षा उपकरण से हुआ है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि वह उपकरण क्या था। कई अलमारियों को इस तरह बनाया जाता है कि अगर कोई शख्स जबरन उसका ताला तोड़ना चाहे तो वह खुद-ब-खुद विस्फोट कर गुप्त कागजातों को नष्ट कर देती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।