पेइचिंग चीन के एक गांव में जहरीली गैस के चपेट में आ जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बिजी शहर के वीनिंग काउंटी के एक अधिकारी ने बताया कि गुइझोउ प्रांत में झांग जेलांग नाम के ग्रामीण के घर में 8 शव पाए गए हैं। पुलिस ने संदेह जताया है कि मौत का कारण गैस रिसाव हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।