(DELHI, India)
न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) ए के गांगुली के खिलाफ यौन उत्पीडन के आरोपों की जांच के लिए प्रेसिडेंशियल रेफरेंस ( केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रपति द्वारा राय के लिए उच्चतम न्यायालय को भेजा जाने वाला मामला) भेजने पर फैसला आज कर सकती है । गृह मंत्रालय आज कैबिनेट के समक्ष ‘नोट’ पेश करेगा । इस बारे में कैबिनेट विचार करेगी । गृह मंत्रालय एटार्नी जनरल जी ई वाहनवती की राय भी पेश करेगा, जिन्होंने कहा है कि गांगुली के खिलाफ मामला बन सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज इस मुद्दे पर चर्चा के साथ इसपर अंतिम मुहर भी लगाई जा सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।