(India)
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को उनके पीछे नृत्य करने वाली नर्तकियों ने शर्मिदगी से बचा लिया। दरअसल, प्लेनेट हॉलीवुड में लास वेगास शो की दूसरी रात के दौरान इस गायिका का परिधान करीब-करीब उतरने से बचा। एक की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 दिसंबर को ब्रिटनी (32) का सुनहरा लिबास पीठ से खुल गया। हालांकि, वह थोड़ी विचलित दिखीं, लेकिन फिर भी गाती और नृत्य करती रहीं। जबकि उनके पीछे नृत्य कर रहीं नर्तकियों में से एक उनके परिधान को ठीक करने का प्रयास कर रही थीं। स्पीयर्स का लास वेगास में दो वर्ष का निवास 27 दिसंबर को बहुत से दोस्तों की मौजूदगी में शुरू हुआ। शो के दौरान भीड़ में स्पीयर्स की मां लिन और बहन जेमी लिन स्पीयर्स सहित गायिका माइली साइरस, केटी पेरी और सेलेना गोम्ज भी देखी गई थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।