महाराष्ट्र के ठाणे में बस के घाटी में गिरने से पांच लोगों की मौत
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि अभी पांच लोगों के मरने की पुष्टि की जा रही है ,लेकिन इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि जिस समय बस दुर्घटना हुयी उस समय उसमें 40 यात्री सवार थे। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी जयदीप विसवे ने बताया कि यह बस अहमदनगर की ओर जा रही थी। घायलों को मुरबाद और टोकावडे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, एक तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। विस्वे ने बताया कि जिला मुख्यालय को दिन में लगभग 10.30 मिनट पर हादसे की सूचना मिली और घटनास्थल के लिए पुलिसकर्मी, चिकित्साकर्मी और बचावकर्मियों को रवाना कर दिया गया। बस के गहरी घाटी में गिर जाने के तत्काल हताहतों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।