कोलकाता गैंगरेप मामले में सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने कहा- मौत के समय गर्भवती थी पीड़िता
(WESTBENGAL, India) इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि दो बार गैंगरेप का शिकार हुई लड़की मरते वक्त गर्भवती थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अनंत ने बताया कि जो डॉक्टर लड़की का इलाज कर रहे थे उन्होंने लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी है। जांच के लिए भ्रूण को भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कितने दिन या महीने का था। सूत्रों के मुताबिक मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा था कि उसने खुद को आग नहीं लगाई है। मामला वापस लेने के लिए धमकी देने आए युवकों ने घर में अकेला पाकर उसके शरीर में आग लगा दी थी। इसके बाद एक हफ्ते तक वह अस्पताल में भर्ती रही थी और उसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।