कोलकाता में नाबालिग से गैंगरेप और उसकी मौत पर लोगों का भड़का गुस्सा
(WESTBENGAL, India) दो बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा कथित रूप से जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने के आरोप के बाद राज्य में राजनीतिक तूफान शुरू हो गया और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे तक की मांग की। पीड़िता के साथ अक्टूबर महीने में दो बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसने मंगलवार को शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली। 23 दिसंबर को बुरी तरह झुलसी हालत में उसे यहां भर्ती कराया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।