(MAHARASHTRA, India)
हादसा ड्राइवर का बस से नियंत्रण खत्म होने के चलते हुआ। यह जानकारी पुलिस ने दी है। हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। बताया गया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से संबंधित ठाणे-अहमदनगर बस सड़क से फिसली और गहरे खड्ढ में जा गिरी। ठाणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घाट रोड पर पहाड़ी ढलान पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट गया। जिसके चलते बस 45 सवारियों सहित गहरे खड्ढ में जा गिरी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।