जायदाद की खातिर की पिता, भाई, भाभी और भतीजे की हत्या
(India) पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में अर्जु तथा उसके भाइयों रामचन्द्र और पप्पू ने कल देर रात अपने पड़ोसी जसवन्त की मदद से अपने पिता कंतूरी पाल (75), भाई रीतराम (29) भाभी सीमा (29) और भतीजे लकी (एक) की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि अपने एक अन्य भाई नरेशपाल को ईंटों से कुचलकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 42 बीघा जमीन के मालिक कंतूरी पाल अपने बेटों रीतराम और नरेशपाल के साथ रहते थे और उनकी सेवा से खुश होकर उन्होंने अपनी पूरी जायदाद इन दोनों पुत्रों के नाम कर दी थी। इससे उनके अन्य बेटे अर्जुन, रामचन्द्र और पप्पू नाराज थे। वे अपना हिस्सा मांग रहे थे लेकिन कंतूरी इसके लिये राजी नहीं थे। छह माह पहले इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।