केजरीवाल के घर के पास लड़की ने की आत्महत्या
(DELHI, India) पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे अंजलि ने टावर की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अंजलि के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उसे कथित तौर पर एक लड़के से संबंध रखने के लिए तीन दिन पहले डांटा था। पुलिस को उसके पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लड़की का पिता सड़कों पर सामान बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है । उदयगिरि रिहायशी टावर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाले के गिरनार अपार्टमेंट से 200 मीटर दूर स्थित है जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।