रिश्तेदार की हवस की शिकार नाबालिग गर्भवती लड़की की मौत
(MAHARASHTRA, India) विक्रमगढ़ शहर के नवल पाड़ा इलाके में रहने वाली इस लड़की ने बुधवार की रात पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद परिवार ने उसे स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लड़की ने पेट में दर्द महसूस होने के बाद अपनी दादी को अपनी हालत के बारे में बताया था, जिसके बाद ही परिवार को पता चला कि एक रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया है। लड़की की हालत बिगड़ती देख कल देर रात उसे वाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में पाली गांव के निकट उसकी मौत हो गई। पीड़िता के पिता की ओर से कल रात दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसके काम पर जाने के बाद उसकी बेटी घर में अकेली ही रहती थी और इस दौरान उसके एक रिश्तेदार संतोष एस दाप्ची (26) ने कई बार उसकी बेटी का बलात्कार किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।