(MANIPUR, India)
शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि मणिपुरी लड़की के साथ अलाम रजक मकक्यूम ने सितंबर 2012 को मेघालय के तुरा स्थित एक लॉज में बलात्कार किया। दोनों के बीच एक साल से दोस्ती चल रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में शादी का आश्वासन देकर अलाम पुणे चला गया। वहां पर वह परास्नातक का छात्र है। तुरा के एक कॉलेज में पढ़ाई करने वाली पीड़िता छुट्टी में मणिपुर के थौउबल जिले स्थित घर वापस लौटी और उसने पाया कि पिछले साल 20 दिसंबर को सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसकी निर्वस्त्र तस्वीर डाल दी गयी है। पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही है। आरोपी भी मणिपुर का रहने वाला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।