कांची' मनोरंजन से परिपूर्ण: सुभाष घई
(India) घई ने ट्विटर पर लिखा, ''कांची' का एक प्रमुख भाग देखा। मैंने अपने आपको पूर्ण एवं खुश महसूस किया, क्योंकि यह आकर्षक, ऊर्जावान और मनोरंजन से परिपूर्ण है।'' 'कांची' के बारे में घई बेहद जुनून के साथ बात करते आ रहे हैं। इस फिल्म में नवांगतुक कार्तिक तिवारी और मिष्ठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संगीत से परिपूर्ण इस फिल्म में ऋषि कपूर और मिथुन चक्रबर्ती सरीखे दिग्गज अभिनेता भी हैं। घई ने 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' सरीखी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी इस नई फिल्म के प्रदर्शन की तारीख अभी तय होनी बाकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।