(Dhariawad, Udaipur)
उदयपुर के प्रतापनगर थाना इलाके में शनिवार शाम हुई फायरिंग की वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर एक ढ़ाबे पर उस वक्त हुई जब किसी बात को लेकर ढ़ाबे मालिक और आदिल नामक युवक में बहस हो गई। जिसके चलते आदिल ने ढ़ाबे मालिक रामलाल पर फायर कर दिया। जो गोली रामलाल को ना लगकर आदिल के साथ आए राजा के पैरों के बीच लग गई। हादसे के बाद आदिल अपने दूसरे साथी के साथ घायल राजा को पास ही के एक निजी अस्पताल में ले गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।