(JHARKHAND, India)
जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के पंजीया गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर तीन ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए हैं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि अतिसंवेदनशील इलाके पंजीया में पिछले महीने भी नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।