(BIHAR, India)
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़के को फेसबुक पर अनफ्रेंड करना 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को काफी भारी पड़ गया और आगबबूला हुए लड़के ने लड़की के चेहरे पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। जिससे लड़की पूरी तरह जल गई और उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर इलाके में युधिष्ठर नामक युवक ने छात्रा ने सालभर पहले छात्रा को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजा था। जिसे छात्रा ने स्वीकार भी कर लिया। लेकिन दो सप्ताह पहले छात्रा ने लड़के को अनफ्रेंड कर दिया। जिससे वो नाराज हो गया और छात्रा के घर जाकर पहले अपशब्द कहे और फिर छात्रा के चेहरे पर गर्म पानी फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी छात्र की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र पीड़िता के पिता से ट्यूशन पढ़ने घर आया करता था...........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।