गोवा इमारत हादसा: पुलिस कर रही है बिल्डर, ठेकेदार की तलाश
(GOA, India) इस हादसे में 13 लोग मारे गए थे। कानकोना पुलिस ने लोगो का जीवन खतरे मे डालने एवं लापरवाही बरतने के आरोप में कल बिल्डर विश्वास देसाई और ठेकेदार जयदीप साइगल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस निरीक्षक हरीश मडकायकर ने पीटीआई को बताया, ‘दोनो बिल्डर और ठेकेदार घटना के बाद से ही गायब है। पुलिस उनको ढूंढने का सघन प्रयास कर रही है।’ पणजी से करीब 70 किलोमीटर दूर कानकोना शहर में कल एक पांच मंजिला इमारत के ढहने से 13 लोग दब कर मारे गये थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।