(Amber, Jaipur)
राजधानी जयपुर के शास्त्रीनगर इलाके में एक बार फिर अनियंत्रित होकर एक मिनी बस पलट गई, जिसमें करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। रूट नंबर 16 की एक बस शास्त्रीनगर थाने के पास स्थित सर्किल से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान सर्किल के घुमाव पर बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और वो पलटी खा गई। इस हादसे में 20 लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया । घायलों में दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।