दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस.......
(Buhana, Jhunjhunun) झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के नेवरी गांव में एक शिक्षक ने गुरु की मर्यादा तार तार करते हुए अपनी ही शिष्या से दुष्कर्म कर डाला। स्वतंत्रता सेनानी नत्थूसिंह राजकीय माध्यमिक स्कूल के शिक्षक नरेद्रसिंह पर ये आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी। लेकिन आरोपी को अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार से बेमियादी धरना और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।