पाली में नेशनल हाइवे पर दो कार आपस में टकराई.......
(Bali, Pali) पाली शहर के पास से गुजरे रहे नेशनल हाइवे 14 पर रेलवे फाटक और शनिधाम के बीच हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई...जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्राप्त रविवार करीब 11 बजे एक होण्डा सिटी और फॉर्ड फियस्टा में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में होंडा सिटी कार का चालक मोहनलाल की मौके पर मौत हो गई....जबकि इस कार में सवार हाल सुमेरपुर तहसीलदार विमलेन्द्रसिंह राणावात और जोधपुर तहसीलदार जय कौशिक घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर ऑर्ड चालक खारड़ी निवासी भी घायल हो गया। घायलों को पाली के राजकीय बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनको ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।