दीमापुर में नौ शव मिलने से फैली सनसनी
(India)
नगालैंड के दीमापुर जिले से नौ शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. ये शव क्षत-विक्षत अवस्था में एक के ऊपर एक करके रखे पाये गये। इन शवों में आंखों पर पट्टी बंधी है, हाथ पीछे बंधे हुए हैं। इनके सिर पर काफी करीब से गोली मारी गई है । दीमापुर के पुलिस अधीक्षक वी जेड अंगामी ने बताया कि पुलिस को बीती रात चुकुकेडिमा के समीप एक के ऊपर एक रखे शव मिले. शवों को पॉलीथीन से ढक दिया गया था और उसके ऊपर कुछ बड़े पत्थर रखे थे। क्षत-विक्षत अवस्था में मिले इन शवों में से एक की पहचान असम में बोकाजन से लापता करबी छात्र नेता के तौर पर हुई है. 8 अन्य शवों की पहचान की जानी है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।