(BIHAR, India)
मजदूरी कर लौट रहे एक युवक को कुछ अपराधियो ने रविवार की रात बहादुरपुर थाना के राम जानकी मंदिर के निकट घेरा और रिवाल्वर के बट से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम शम्भु महतो है और वह बलभद्रपुर नवटोलिया का रहने वाला है। शम्भू के परिजन ने बताया कि वह मजदूरी कर लौट रहा था इसी बीच कुछ अपराधी ने उसे घेरकर रिवाल्वर के बट से बुरी तरह मारा। घायल अवस्था में शम्भू को डीएमसीएच लाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार शम्भू कि स्थित खतरे से बाहर है। घटना का कारणो का अभी तक पता नही चल सका है। पुलिस घायल का ब्यान लेकर मामले कि जाँच में जुटी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।