बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सली ढेर, 1 शव बरामद
(BIHAR, India) बिहार के जमुई जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 नक्‍सली ढेर हो गए. इनमें से एक नक्‍सली का शव बरामद कर लिया गया है. जमुई जिले के सिकन्दरा थाना अंतर्गत पाठकचक गांव के पास स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद दो शव लेकर नक्सली फरार हो गए.



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।