(BIHAR, India)
बिहार की बेटी के साथ हुई शर्मनाक घटना के विरोध में शनिवार को बेंता चैक पर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया और कैंडिल मार्च भी निकाला। मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व आयोजित प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की गई। प्रो.गुप्ता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। साथ ही कहा कि बिहार सरकार ने भी इस दिशा में संवेदनहीनता का परिचय दिया है। सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को महज एक लाख रुपये का मुआवजा देना उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। मोर्चा ने दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।