(India)
अभिषेक ने सोमवार को ट्वीट किया कि घर और काम पर लौट आया हूं। इस यादगार नववर्ष के लिए सिर्फ और सिर्फ दुबई को शुक्रिया। अभिषेक और ऐश्वर्य वर्ष 2007 में परिणय सूत्र में बंधे थे। ऐश्वर्य ने नवंबर, 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया। इस अभिनेता के लिए फिल्म `धूम 3` के चलते वर्ष 2013 का अंत सुखद रहा। आगे वह फराह खान निर्देशित फिल्म `हैपी न्यू ईयर` में दिखेंगे। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।