जंगा श्रीनिवास राव बने जयपुर पुलिस आयुक्त
(Amber, Jaipur) राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। आईएएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल के बाद अब सोमवार को पुलिस महकमें में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 40 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। ये आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। महानिरीक्षक जंगा श्रीनिवास राव को पुलिस आयुक्त जयपुर तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल को पुलिस आयुक्त जोधपुर लगाया गया है
अधिकारियों के नवीन पद- एच.सी, मीणाए महानिदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, मनोज भट्ट, डीजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , अजीत सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा, नंदकिशोर, अतिरिक्त महानिदेशक प्रशिक्षण, डॉ सुनील कुमार महरोत्रा, अतिरिक्त महानिदेशक आयोजना आधुनिकीकरण और कल्याण, डॉ,सुधाकर जौहरी, अतिरिक्त महानिदेशक, यातायात , दलपत सिंह दिनकर, एडीजी होमगार्ड , एम एल लाठर, एडीजी पुलिस हाउसिंग, के. नरसिम्हा राव, एडीजी रेलवेज, भूपेन्द्र कुमार दक, एडीजी जेल , जंगा श्रीनिवास राव, कमिश्नर जयपुर , धर्मचन्द जैन, आईजी जयपुर रेंज, सौरभ श्रीवास्तव आईजी, मानवाधिकार आयोग , राजेश निर्वाण, आईजी आयोजना , अनिल पालीवाल, आईजी पुनर्गठन, आनंद श्रीवास्तव, आईजी हेडक्वार्टर, जनार्दन शर्मा, आईजी इंटलीजेंस , अमृत कलश, आईजी अजमेर रेंज, विशाल बंसल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ,सचिन मित्तल कमिश्नर जोधपुर , आलोक कुमार बशिष्ठ, डीआईजी एसीबी इन्द्रू कुमार भूषण, एडीजी रूल्स , कपिल गर्ग, अतिरिक्त महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, राजीव दासौत, एडीजी आर्म्स बटालियन , एन मोरिस बाबू,, अतिरिक्त महानिदेशक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग , बिपिन कुमार पाण्डेय, अति..आयुक्त , बीजू जार्ज जोसफ, आईजी भरतपुर रेंज

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।