राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोने की लिवाली सीमित रही. इस वजह से सर्राफा बाजारों सोमवार को सोने की कीमत 30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही.
रुपये में आई थोड़ी गिरावट
सोमवार को शाम 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी गई. 15 पैसे कमजोर होकर रुपया 62.31 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया.
शेयर बाजार की खबर .
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 62.46 अंकों की तेजी के साथ 20,913.79 पर खुला और 64.03 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 20,787.30 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,913.79 के ऊपरी और 20,721.98 के निचले स्तर को छुआ.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।