जल्द शुरू होंगे पृथ्वीराज नगर योजना के आवंटन शिविर,,
(Amber, Jaipur) राज्य सरकार ने प्रदेश में बंद पड़े प्रोजेक्टों को शुरू करने की कवायद तेज कर दी है । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को नगरीय विकास विभाग से जुड़े निकायों में चल रहे प्रोजेक्ट्स और आगामी प्रोजेक्ट्स पर मंथन किया । बैठक में भूमिगत मेट्रों के साथ पृथ्वीराज नगर बंद पड़े आवंटन शिविरों को शुरू करने पर सहमति बनी । तय हुआ कि 25 साल से लंबित पृथ्वीराज नगर के आवंटन शिविर जल्द फिर से लगाए जाएंगे, लेकिन इससे पहले स्थानीय विधायक राजपालसिंह शेखावत की राय लेकर जेडीए फिर से मुख्यमंत्री को बताएगा कि किस तरह से आवंटन शिविर लगाए जाएंगे। शेखावत ने सीएम को बताया था कि पूर्व सरकार ने आवंटन-पत्र बांटने शुरू कर दिए, उससे न तो पानी और बिजली कनेक्शन मिल सकता है और कोई बैंक लोन दे रहा है। इसे लेकर आज ोपहर 2 बजे शेखावत के साथ जेडीए अधिकारी बैठक करेंगे।पे्रजेंटेशन नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव डीबी गुप्ता, मेट्रो सीएमडी एनसी गोयल और जेडीए सचिव बिष्णु चरण मल्लिक ने दिया। विभाग द्वारा सौंपी 60 दिन की कार्ययोजना पर सीएम ने कहा कि उनकी रिपोर्ट सब कमेटी को मिल चुकी है। वे अगले दो दिन में देखेंगी, उसके बाद निर्देश जारी किए जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।