शामली कैंप पर पुलिस की रेड, लश्कर आतंकियों की तलाश!
(Budhana, Muzaffarnagar) लश्कर-ए-तैयबा के लोकल मॉड्यूल से जुड़े लोगों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मुजफ्फरनगर के शामली में राहत शिविर पर छापा मारा है। पुलिस ने मुजफ्फरनगर में भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पुलिस को तीन संदिग्धों की तलाश है सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े लोगों से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक लश्कर की नजर मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित युवकों पर थी। इन लोगों ने कुछ दंगा पीड़ित युवकों को लश्कर में शामिल करने के लिए उनसे संपर्क किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।