एटीएम से एक महीने में 5 बार ही कर पाएंगे मुफ्त निकासी!
(India) अन्‍यथा इसके बाद शुल्‍क लगाने की भी तैयारी है। यदि बैंकों के सुझावों को मान लिया गया तो यह हकीकत में तब्‍दील हो जाएगा। इंडियन बैंक एसोशिएसन (आईबीए) ने रिजर्व बैंक को सुझाव दिया है कि उपभोक्‍ताओं को एक महीने में पांच बार ही एटीएम का मुफ्त इस्‍तेमाल करने दिया जाए। इसके पीछे एसोशिएसन का तर्क है कि जिस बैंक में खाता हो, उसके एटीएम इस्‍तेमाल पर भी यह नियम लागू किया जाए। आईबीए ने यह सुझाव राज्य सरकारों के उस आदेश के बाद दिया है, जिसमें बैंकों से अपने सभी एटीएम बूथों पर सुरक्षा गार्ड्स तैनात करने की बात कही है। गौर हो कि कुछ माह पहले बेंगलुरु में एक एटीएम के अंदर एक महिला अधिकारी पर हुए हमले के बाद इस आशय का आदेश जारी किया गया था। `अभी यह नियम है कि जिस बैंक में खाता है, उसके एटीएम के इस्‍तेमाल पर कोई पाबंदी नहीं है। वहीं, दूसरे बैंकों के एटीएम में एक माह के भीतर पांच बार ही मुफ्त ट्रांजेक्‍शन कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।