बाजार में कारोबार के इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, हिंडाल्को, टाटा पावर और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयरों में 2.9-1.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मारुति सुजुकी, बीएचईएल, सन फार्मा, एलएंडटी और डॉ रेड्डीज जैसे दिग्गज शेयरों में 2.2-0.8 फीसदी की उछाल देखने को मिल रही है। मिडकैप शेयरों में डेन नेटवर्क्स, हिंद नेशनल ग्लास, इंडियन इंफोटेक, एमएंडएम फाइनेंशियल और इंडिया इंफोलाइन सबसे ज्यादा 4.8-3.5 फीसदी तक कमजोर हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में गल्फ ऑयल, एमबीएल इंफ्रा, आशापुरा माइन, फाइनेंशियल टेक और हनुंग टॉयज सबसे ज्यादा 10.6-7.9 फीसदी तक उछले हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।