नवजात बच्ची का शव कूड़ेदान में फेंकने के मामले में अस्पताल आज शाम स्वास्थ्य सचिव को सौंपेगा रिपोर्ट
(DELHI, India) इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरावाल ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सतेंद्र जैन इस घटना को अमानवीय बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही थी। माता चानन देवी अस्पताल परिसर के बाहर खड़े एक जैविक कचरे के ट्रक में सोमवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला था। माना जाता है कि इस शव को माता चानन देवी अस्पताल के शवगृह में संरक्षित किया गया था। गौरतलब है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सतेंद्र जैन विवादों में घिर गए थे। मीडियाकर्मियों ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सतेंद्र जैन से पूछा था कि वह इस मामले में अस्‍पताल पर क्‍या कार्रवाई करेंगे तो उन्‍होंने कहा था कि यह घटना निजी अस्‍पताल में हुई है और इस बारे में वहां के एमएस व एमडी से जाकर सवाल पूछें। यही नहीं स्वास्थ्य मत्री ने अपने सचिव को डांट लगाई और कहा कि मीडिया को अंदर क्यों आने दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।