(BIHAR, India)
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठक चक खरबा जंगल के पास पुलिस और नक्सली मुठभेड मामले मे दूसरे दिन सिकंदरा पुलिस ने दिघोत गांव के पास से दूसरे नक्सली का शव बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि रविवार की दोपहर 1 बजे सर्च अभियान के दौरान खरबा आहर जंगल के पास पुलिस नक्सली मे मुठभेड हुई थी, जिसमें दो नक्सली की मारे जाने और पांच नक्सलियो के घायल होने की की सूचना थी। जमुई एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घायल नक्सली निजी क्लीनिक मे इलाज करा रहे हैं। इस पर जिले के सभी क्लीनिक्स मे छापेमारी की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।