होंडा मोटर कंपनी एशिया एवं ओसियानिया क्षेत्र के प्रबंध निदेशक योशियुकी मत्सुमोतो एवं होंडा कॉर्स इंडिया के प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरोनोरी कानायामा ने नई कार को पेश करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि इसमें अर्थ ड्रीम टेक्नालॉजी सीरीज का 1.5 लीटर आई डीटेक डीजल इंजन है, जो अपने वर्ग में सबसे बेहतरीन 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइजेल देता है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह से तीसरी पीढ़ी की सिटी के लगे पेट्रोल इंजन को उन्नत बनाया गया है और यह 1.5 आईवीटेक इंजन में सीवीटी तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे यह 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसके साथ ही पांच गियर वाला मैन्युअल ट्रांसमिशन इसे 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
उन्होंने बताया कि डीजल इंजन की कार पांच मॉडल में पेश किये गये हैं, जबकि पेट्रोल इंजन में सात मॉडल उतारे गये हैं। डीजल कारें ग्राहकों के लिए तत्काल उपलब्ध करायी जायेंगी, जबकि पेट्रोल कारों की डिलेवरी फरवरी 2014 में शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि नवंबर 2013 में अनावरण के बाद से अब तक नौ हजार नई सिटी कारें बुक हो चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।