सलमान ने मुंबई में पर एक इंटरव्यू में बताया कि वह नहीं चाहते हैं कि उनकी फिल्में फ्लॉप हों, क्योंकि इसका मतलब होगा कि मेरी सोच गलत दिशा में जा रही है और यह सबसे बुरी बात होगी. मुझे 200-300 (करोड़ रुपये के क्लब) में शामिल होने को लेकर परवाह नहीं है. मैं इस तरह सांख्यिकी का हिस्सा नहीं बनना चाहता. मैं यहां पर हूं लेकिन मुझे रिकॉर्ड तोड़ने का तनाव नहीं है. मैं अच्छी फिल्म बनाना चाहता हूं. मेरी फिल्में सफल हैं और बढ़िया पैसा कमा रही है, मैं खुश हूं.
तर्कहीन मनोरंजक फिल्मों के बारे में सलमान ने कहा कि अब आप इसे जो भी कहें, लेकिन मैं इस तरह की फिल्म इसलिए करना चाहता हूं क्योंकि इस तरह का सिनेमा हमने देखा है. जब मैं, बच्चा था तब सिनेमा घरों में जाकर, कुर्सियों पर खड़ा होकर हीरो के लिए सीटी बजाता था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।