(WESTBENGAL, India)
उच्च पदस्थ सूत्रों ने यहां कहा कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और राज्य सरकार को उसकी सूचना दे दी है। न्यायमूर्ति गांगुली ने कल राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने खुद इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। गुरुवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस मामले पर राष्ट्रपति की ओर से उच्चतम न्यायालय को सिफारिश भिजवाने के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। राष्ट्रपति की ओर से शीर्ष अदालत को भेजी जाने वाली सिफारिश को गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने के कदम के रूप में देखा जा रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन सेवानिवृत्त न्यायाधीश के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पत्र लिखा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।