(India)
बताया जाता है कि सलमान अगले साल सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक कार्यक्रम को होस्ट करेंगे। सलमान का कहना है कि यह कार्यक्रम सत्यमेव जयते से कुछ अलग होगा। हम ऐसी चीज पर काम कर रहे हैं जो कुछ हटक कर होगा। उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सारा मनोरंजन होगा। हम अगले साल धूम मचायेंगे। उन्होंने कहा कि हम जो कार्यक्रम करने जा रहे हैं वह बहुत सी चीजों को बदल देगा। यह एक नये तरह का कार्यक्रम होगा, जो सामाजिक मुद्दों की बात करेगा। सलमान ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह कार्यक्रम बहुत बड़ा बदलाव लायेगा। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जय हो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जय हो 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।