सेंसेक्स 94 अंकों की गिरावट के साथ बंद
(India) बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 58.47 अंकों की तेजी के साथ 20,845.77 पर खुला और 94.06 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 20,693.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,890.48 के ऊपरी और 20,637.18 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। मारुति सुजुकी (2.18 फीसदी), गेल इंडिया (1.09 फीसदी), सन फार्मा (0.95 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.89 फीसदी) और भारतीय एयरटेल (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (3.29 फीसदी), टाटा पॉवर (2.87 फीसदी), एसएसएलटी (1.86 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.86 फीसदी) और एनटीपीसी (1.78 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 6,203.90 पर खुला और 29.20 अंकों या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 6,162.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,221.50 के ऊपरी और 6,144.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला असर देखा गया। मिडकैप सूचकांक 25.15 अंकों की गिरावट के साथ 6,657.63 पर और स्मॉलकैप 24.08 अंकों की तेजी के साथ 6,639.11 पर बंद हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।