दिन की कार्ययोजना के लिए बिजली विभाग ने भी कसी कमर
(Amber, Jaipur) विद्युत भवन में आज राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन आरजी गुप्ता ने बैठक ली। बैठक में निगम के एमडी एके गुप्ता और एडिशनल एसपी विजिलेन्स भी मौजूद रहे। इसके साथ ही बिजली
विभाग के चीफ इंजीनियर और इन्जिनियर्स भी मौजूद रहे। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली और कृषि के लिए 8 घंटे बिजली उपलब्ध कराने को बडी चुनौती माना जा रहा है। इधर 60दिन की कार्ययोजना के अंतर्गत कितने क्षेत्र को कवर किया जा सके इस बात को लेकर रुपरेखा तय की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।